फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचले से तंग आकर युवती ने उड़ेला केरोसिन, लगाई आग

Sat, 15 Jul 2017 11:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
युवती ने परेशान होकर आग लगाई
विज्ञापन
मनचले से परेशान एक युवती ने केरोसिन उड़ेलकर खुद को आग लगा ली। गनीमत रही कि युवती के भाइयों ने उसे बचा लिया। पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत थाने में की, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने की बजाए जबरन समझौता लिखवा लिया। 
विज्ञापन


पीड़िता के भाई ने बताया है कि दो सप्ताह पूर्व उसकी बहन को पेट में दर्द हुआ था। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल से छुट्टी के बाद वहां तैनात वार्ड ब्वॉय युवती को फोन करने लगा। आरोप है कि युवती ने फोन करने से मना किया तो वह उसके घर तक जाने लगा। जिसके चलते युवती का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया। आरोपी धमकी देता था कि वह उसको उठाकर ले जाएगा। इससे परेशान युवती ने बृहस्पतिवार देर रात केरोसिन उड़ेलकर आग लगा दी। यह देख दोनों भाई दौड़े और दरवाजा तोड़कर युवती को बचाया। परिजनों ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया।
विज्ञापन

माफी मंगवाकर दी क्लीनचिट

यूपी पुलिस
युवती व उसके परिजन आरोपी के खिलाफ रात में शिकायत पत्र दे चुके थे। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत नहीं किया और शुक्रवार सुबह आरोपी के परिजनों को भी थाने में बुलाया। दोनों के परिजनों की पुलिस ने मुलाकात कराई और समझौता लिखा लिया। आरोपी युवक ने लिखकर दे दिया कि वह अब कभी युवती का पीछा नहीं करेगा। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को क्लीनचिट देकर छोड़ दिया। इस पर पीड़ित परिवार में आक्रोश है।

इंस्पेक्टर सिविल लाइन धीरज शुक्ला ने बताया कि इस मामले की जानकारी एसएसआई को थी, लेकिन उसने मुझे नहीं बताया। जांच के बाद आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें