फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगनहर में गिरी युवती

विज्ञापन
सरधना, गंगनहर में किशोरी के गिरने के बाद पुल पर लगा जाम।
विज्ञापन
रेलिंग पर बैठी युवती गंगनहर में गिरी
विज्ञापन

सरधना। स्कूटी लेकर घूमने के लिए निकली किशोरी भलसोना गंगनहर में गिर गई। आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद सैकड़ों की ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किशोरी को तलाश किया। स्थानीय गोताखोर किशोरी को तलाश करने के लिए लगाए गए हैं।
भलसोना गांव निवासी राखी (15) पुत्री रविंद्र बृहस्पतिवार शाम स्कूटी लेकर घूमने के लिए निकली थी। वह घूमते हुए गांव से करीब ढाई किमी दूर नानू गंगनहर पर पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि किशोरी की चप्पल टूट गई थी। वह स्कूटी खड़ी कर रेलिंग पर बैठकर चप्पल ठीक करने लगी। इस दौरान चक्कर आने के कारण किशोरी गंगनहर में गिर गई। आसपास के लोग नहर की तरफ दौड़े और शोर मचा दिया। कुछ युवकों ने नहर में छलांग लगा दी और किशोरी को तलाश किया, लेकिन पता नहीं चला। काफी मशक्कत के बाद युवती के परिजनों का पता चला। सूचना पर राखी के परिजन और सैकड़ों ग्रामीण गंगनहर पर पहुंच गए। उन्होंने स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोरी को तलाश कराया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। अंधेरा होने के कारण गोताखोरों ने तलाशी अभियान रोक दिया। गोताखोर शुक्रवार सुबह फिर से किशोरी को तलाश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुल पर लगा जाम
किशोरी के गंगनहर में गिरने के बाद पुल पर भीड़ लग गई। इससे वहां वाहनों की लाइन लग गई। जाम के कारण लोगों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि कुछ देर बाद यातायात सामान्य हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें