दौराला। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का 14 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। बुधवार को थाने पहुंची महिला ने बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई।
महिला के अनुसार 13 अगस्त को उसकी 20 वर्षीय बेटी को एक युवक बहला-फुसलाकर ले गया था। पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देते हुए बरामदगी की मांग की थी, लेकिन पुलिस आज तक बेटी के बारे में कोई जानकारी नहीं जुटा सकी। पीड़िता ने दौराला थाने पहुंचकर पुलिस से युवती की तलाश करने और युवक पर कार्रवाई की मांग की। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि पुलिस युवती के बारे में जानकारी कर रही है।