फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल जाते समय बच्ची को ट्रक ने कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
जानीखुर्द। क्षेत्र के धौड़ली-निवाड़ी संपर्क मार्ग पर सोमवार सुबह बच्चों के साथ स्कूल जा रही चार वर्षीय बच्ची को ट्रक ने कुचल दिया। बच्ची की मौके पर मौत हो गई। जबकि चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। परिजनों ने आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव धौड़ली निवासी कालू मजदूरी करता है। परिजनों के अनुसार सोमवार सुबह उनकी चार वर्षीय बेटी आकांक्षा पड़ोस के बच्चों के साथ स्कूल जा रही थी। धौड़ली-निवासी संपर्क मार्ग पर जाते समय पीछे से आए ट्रक ने बच्ची में टक्कर मार दी। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना में आसपास के लोग आ पाते तब तक आरोपी चालक ट्रक सहित फरार हो गया। घटना की जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। बच्ची की मौत पर घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता कालू की तहरीर पर जानी थाना पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें