सरधना। श्रीराम मंदिर, पंजाबी स्ट्रीट भाटवाड़ा में मंदिर का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित हेम सागर द्वारा विधिविधान से हवन पूजन के साथ हुई। महिलाओं ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। कार्यक्रम के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर हरबंस छाबड़ा, सुरेंद्र छाबड़ा, गुलशन कथूरिया, नवीन बुद्धिराजा, वासु छाबड़ा, करण आनंद, आशीष, माधव, आशु, चिराग, मोहित सोम, सचिन खटीक, राजीव जैन, रक्षित गर्ग, नवीन, उमा त्यागी, कामना, ऊषा, सुनीति, रीना उपस्थित रहे। संवाद