फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: इंटर की जिला टाॅपर का लोगों ने किया सम्मान

विज्ञापन
जिला टापर वंशिका उपाध्याय का सम्मान करते मोहल्लेवासी। (मवाना)
विज्ञापन
मवाना। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली एएस इंटर कॉलेज की छात्रा वंशिका उपाध्याय का नगर पालिका के वार्ड सात के सभासद अनुज कुमार और कॉलोनी वासियों ने सम्मानित किया। सभासद अनुज कुमार ने बताया कि वंशिका की सफलता की यह कहानी बहुत ही प्रेरणादायक है। मोहल्ला काबली गेट निवासी वंशिका के पिता सोनू उपाध्याय मजदूरी करते हैं और मां मीनाक्षी उपाध्याय गृहिणी हैं। मजदूरी पर खेतों में भी काम करती हैं। साधारण परिवार से आने वाली वंशिका आईएएस अधिकारी बनकर देश और समाज की सेवा करना चाहती हैं। रिजल्ट की जानकारी भी वंशिका को खेत में ही हुई। वंशिका को पटका पहनाकर व शील्ड देकर सम्मानित किया। सम्मानित करने वालों में डॉ. जितेंद्र कुमार, सोनू उपाध्याय, मीनाक्षी, अर्चना, रविंद्र चौहान, अंगूरी देवी, कुणाल सैनी, सूरज आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें