फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरवेंद्र गोली कांड में फोरेंसिक टीम जांच को पहुंची

विज्ञापन
12ए - मवाना खुर्द में तरवेंद्र के परिजनों से पूछताछ करते एस पी देहात। (मवाना) - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
तरवेंद्र गोली कांड में फोरेंसिक टीम जांच को पहुंची
विज्ञापन

मवाना। मवाना खुर्द में युवक को गोली मारने के मामले में शुक्रवार को फोरेसिक टीम जांच करने पहुंचे। टीम ने पीड़ित युवक के भाई व चाचा से पूछताछ की। जानकारी हो कि तीन दिन पूर्व मंगलवार रात मवाना खुर्द में तरवेंद्र को घर के बाहर गोली मार दी गई थी। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बाइक से भाग रहे बदमाशों में से एक बदमाश को पकड़कर पीटते-पीटते अधमरा कर दिया था। पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया था। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन

इस मामले में शुक्रवार को फोरेंसिक टीम के साथ एसपी देहात अविनाश पांडेय मवाना खुर्द में तरवेंद्र के घर पहुंचे। टीम ने चारपाई व अन्य जगहों से नमूने लिए। इस दौरान चाचा सुमित व भाई अमन, शोभित से पूरे मामले की पूछताछ की। एसपी देहात अविनाश पांडेय के मुताबिक घटना की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें