फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर पैदल मार्च किया

विज्ञापन
कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन के कार्यकर्ता बालिका शिक्षा जागरूकता रैली निकालते हुए। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर पैदल मार्च किया
विज्ञापन

रोहटा। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रंस फाउंडेशन द्वारा 18 वर्ष की आयु तक देश की सभी लड़कियों के लिए शिक्षा अनिवार्य करने की मांग के साथ रोहटा ब्लाक के बाल मित्रों, कार्यकर्ताओं ने स्कूल तक जागरूकता पैदल मार्च किया। फाउंडेशन के जिला समन्वयक निश्चल त्यागी ने बताया अशिक्षित बच्चियां संभावित ट्रैफिकिंग, बाल मजदूरी, बाल विवाह आदि शोषण के शिकार होती हैं। कहा कि बच्चियों की सुरक्षा को लेकर सत्यार्थी आंदोलन के मुद्दों को चर्चा बनाने की दिशा में यह कार्यक्रम ऐतिहासिक हस्तक्षेप है। खंड शिक्षा अधिकारी अधिकारी राम मोहन ने कहा कि क्षेत्र के हर बच्चे विशेषकर बच्चियों तक शिक्षा पहुंचे। इसके लिये शिक्षा विभाग द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है। मेजर आशाराम हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रधानाचार्या कविता त्यागी बेटियों को बेटे के समान बताया। कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्या ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि बेटियां अगर शिक्षित है और उनके लिए शिक्षा की निशुल्क व्यवस्था है तो बाल विवाह दहेज प्रथा जैसी समस्या स्वयं खत्म हो जाएंगी। कल्याणपुर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. जयभगवान यादव ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। इस दौरान इकरामुद्दीन, सतेंद्र, अरुणा शर्मा, भावना रस्तोगी, प्रियंका जैन, सहायक परियोजना अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार, शेरखान, धीरज त्यागी, सन्नी त्यागी, शाहनवाज, जाकिर हुसैन, नाजिम पंवार, राहुल, नीतू, फातिमा, उपासना, शिवम, सोहित, तस्लीम व मुस्कान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें