फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागपुर में हुआ था पहला विश्व हिंदी सम्मेलन: प्रो. दीपा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज के हिंदी विभाग में शनिवार को विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का विषय विश्वपटल पर हिंदी रहा। गोष्ठी का संयोजन एवं संचालन विभाग प्रभारी प्रो. दीपा त्यागी ने किया। विश्व हिंदी दिवस के महत्व को बताते हुए उन्होंने छात्राओं को भारत के प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पहला विश्व हिंदी सम्मेलन वर्ष 1975 में नागपुर में आयोजित किया गया था। इसके बाद यह सम्मेलन भारत सहित मॉरीशस, त्रिनिदाद-टोबैगो, सूरीनाम, दक्षिण अफ्रीका, फिजी जैसे देशों में भी आयोजित होता रहा है। डॉ. नेहा सिंह ने भी हिंदी के महत्व एवं उसके वैश्विक परिदृश्य पर चर्चा करते हुए साहित्य, बोलचाल एवं तकनीकी में हिंदी के महत्व को बताया। कार्यक्रम में इकरा, मोना, कुमकुम, सानिया और पूनम ने हिंदी के वैश्विक परिदृश्य पर अपने-अपने विचार रखे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें