फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: राष्ट्रीय युवा दिवस सीएचसी पर होगा कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सीएचसी में 12 जनवरी को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मेरठ के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में युवाओं को उनके विचारों और आदर्शों से रूबरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक द्वारा किया जाएगा। अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राघों कुमार सिंह करेंगे। सीएचसी प्रभारी डॉ. राघो सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद के जीवन, उनके विचारों, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान, आत्मसमर्पण, अनुशासन और शिक्षा जगत में दिए गए अमूल्य योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला जाएगा। इसके साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले युवाओं को वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति और अवसाद से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें