फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्ती, मनोरंजन के नाम रहा नववर्ष का पहला वीकेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
मस्ती, मनोरंजन के नाम रहा नववर्ष का पहला वीकेंड
विज्ञापन

मेरठ। नूतन वर्ष के स्वागत के साथ ही शहरवासियों ने नए साल का पहला शनिवार भी यादगार बना लिया। इस बार नया साल वर्क़िग दिनों में होने के कारण कई लोग ऑफिस के कारण इसे दोस्तों के साथ अच्छे से मना नहीं पाए थे। ऐसे युवाओं ने साल के पहले वीकें ड को दोस्तों के साथ मनाया। नौकरीपेशा युवाओं के अलावा परिवारों ने मिलकर साल के पहले शनिवार को यादगार बनाया।
विज्ञापन

युवा शॉपिंग मॉल में शॉपिंग करने पहुंचे। मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों में फिल्म देखने के लिए भी काफी भीड़ रही। इतना ही नहीं शहर के पार्क सूरजकुंड और कंपनी बाग में भी काफी भीड़ रही। दो दिन से मौसम साफ होने, ठंड कम होने के कारण लोगों ने पार्कों का रुख किया। पार्क में बच्चों ने झूलों का आनंद लिया। हरी घास पर घूमने का आनंद लिया। युवाओं ने गेम्स खेलकर इनाम जीते। होटल, रेस्त्रां में भी लोग परिवार सहित लंच व डिनर करने पहुंचे। वहीं गिफ्ट गैलरीज और फूलों की दुकानों पर भी युवाओं की भीड़ खरीदारी करती नजर आई। साल के पहले शनिवार को लोगों ने आपस में पार्टी कर दिन मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें