फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले चरण का ग्राम पंचायत चुनाव आज

Sat, 28 Nov 2015 02:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ग्राम पंचायत के प्रथम चरण का मतदान आज होगा। पहले चरण में जनपद के तीन ब्लाक रोहटा, जानी और मेरठ की ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान और पंचायत सदस्य पद के लिए वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन


इनमें 104 ग्राम प्रधान और 1374 ग्राम पंचायत सदस्य के पद हैं। वहीं डीएम ने मतदान कर्मियों से निष्पक्षत और निडर होकर कार्य करने को कहा। एसएसपी ने गड़बड़ी करने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

पहले चरण में ग्राम प्रधान पद के 104 पदों पर 676 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। शुक्रवार को ब्लॉक जानी खुर्द में सीएलएम इंटर कॉलेज जानीखुर्द से ब्लॉक रोहटा में श्री शालीग्राम शर्मा स्मारक इंटर कॉलेज रासना तथा ब्लॉक मेरठ में नवभारत विद्यापीठ इंटर कॉलेज परतापुर से मतदान कर्मी रवाना हुए।
विज्ञापन


डीएम पंकज यादव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश चंद दूबे, अपर जिलाधिकारी प्रशासन दिनेश चंद आदि मौजूद रहे। डीएम पंकज यादव ने सभी मतदान कर्मियों से कहा कि वह निर्भीक और निष्पक्ष होकर मतदान कराएं। डीएम और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश चंद दूबे ने कहा कि मतदान के लिये पर्याप्त पुलिस बल है।

डीएम ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति किसी मतदाता को उसके मताधिकार का प्रयोग करने से रोकता है, डराता है या धमकता है या किसी के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रलोभन देता है तो ऐसे व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामले की शिकायत जनपद स्तर पर गठित शिकायत प्रकोष्ठ के टेलीफोन नंबर पर या संबंधित उपजिलाधिकारी, सेक्टर या जोनल मजिस्ट्रेट को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें