कबड्डी प्रतियोगिता में फायरिंग करने वाले जेल भेजे
रोहटा। डालमपुर गांव में कबड्डी खेल के दौरान दो पक्षों में चली गोली के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
थाना पुलिस के मुताबिक रविवार रात डालमपुर गांव में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता थी। इस दौरान गांव निवासी कृष्णवीर पुत्र जवाहर लाल व दूसरा पक्ष के आकाश पुत्र वेदवीर के बीच प्रतियोगिता को लेकर गाली गलौज हो गई थी। इस दौरान दोनों पक्षों में करीब दस राउंड फायरिंग हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने घेराबंदी कर चाल आरोपियों को पकड़ लिया था। पुलिस ने आरोपी आकाश के कब्जे से लाइसेंसी बंदूक, दो कारतूस जबकि आरोपी कृष्णवीर के कब्जे से अवैध तमंचा बरामद कर लिया। थाना प्रभारी धनवीर सिंह के मुताबिक दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।