मेरठ। परतापुर के खरखौदा मोड़ के पास शुक्रवार को किसी असामाजिक तत्व ने झाड़ियां में आग लगा दी। तेज हवा के कारण आग पास में स्तिथ परतापुर गांव निवासी दीपक की एक के खेत में पहुंच गई आज से पांच बीघा ईंख जलकर राख हो गयी। आग को देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी में लगभग 2 घंटे बाद आग पर काबू पाया। परतापुर फायर स्टेशन प्रभारी विश्वास कुमार ने बताया कि आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची थी आग पर काबू पर लिया गया। संवाद