किठौर। एसएसपी के आदेश पर थाना किठौर क्षेत्र एक गांव निवासी महिला से फोन पर अश्लील बातें करने पर दो लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
महिला ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। कुछ माह पूर्व उसके एक बच्चे ने उसके मोबाइल से किसी को गलत नंबर मिला दिया। इसके बाद उसने कॉल काट दी। आरोप है कि तभी से उक्त युवक उसके फोन पर गाली गलौज कर अश्लील बातें कर रहा है। कई बार मना करने पर भी वह नहीं माना। विवाहिता ने बताया कि उसका पति काम के चलते बाहर रहता है। विवाहिता ने गांव बहरोड़ा निवासी दो सगे भाइयों फिरोज और अमजद के खिलाफ तहरीर दी है। इस मामले में एसएसपी के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।