मेरठ। श्रीनाथ क्रिकेट एकेडमी में चल रहे अचीवर कप में सोमवार को सेमीफाइनल मैच पंचवटी और युवा क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। सोमवार को हुए मैच में युवा क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 28 ओवर में 10 विकेट खोकर 152 रन बनाए। टीम की ओर से मोक्ष राणा ने 50, प्रतीक चौधरी ने 29 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में आर्यन व नव्या ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंचवटी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 18.5 ओवर में 1 विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। टीम की ओर से उमंग यादव ने 9 चौके व 10 छक्कों की मदद से शतकीय पारी खेली। टीम ने लक्ष्य को 18.5 ओवर में प्राप्त कर 9 विकेट से जीत प्राप्त की। मैन ऑफ द मैच उमंग यादव व फाइटर ऑफ द मैच मोक्ष को क्रिकेट कोच उमेश व सोनू ने सम्मानित किया गया। संवाद