अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा शस्त्रपूजन कार्यक्रम में विचार रखते वक
मवाना। विजयदशमी के पावन अवसर पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में नगर अध्यक्ष अमित रस्तोगी के निवास पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और परंपरा के अनुसार शस्त्रों के अनावरण के साथ शुरू हुए कार्यक्रम का संचालन आदित्य कंसल ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष प्रेमपाल चौहान ने विजयदशमी के सनातन महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सनातनी परंपरा में शस्त्र और शास्त्र दोनों का समान महत्व है और शस्त्र पूजन हमारी संस्कृति, समाज व देश की संप्रभुता की रक्षा के दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। विभाग महामंत्री गौरव गर्ग ने युवाओं को सांस्कृतिक धरोहर से जुड़ने और समाज में भयमुक्त व सुरक्षित वातावरण निर्मित करने का आह्वान किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष संदीप गुर्जर, अमर रस्तोगी, हरविंदर छाबड़ा, रोहित सोनी, ऋषिपाल शर्मा, प्रेम शर्मा, आयुष रस्तोगी, सुभाष गाब्बा, शैंकी लूथरा, सौरभ दुबलिश, सचिन शर्मा, प्रभात, सोनू दुबलिश आदि मौजूद रहे।