फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: फीस कट गई, परीक्षा फार्म जमा नहीं हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
विषम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि पर विश्वविद्यालय में उमड़ी छात्रों की भीड़
विज्ञापन

दिनभर परेशान रहे सैकड़ों विद्यार्थी
कई छात्रों के खाते से दो से तीन बार कटी फीस
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सीसीएसयू में समर्थ पोर्टल की तकनीकी खामियों ने छात्रों की परेशानी बढ़ा दी है। विषम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि पर बुधवार को विश्वविद्यालय में छात्रों की भारी भीड़ जुटी। पोर्टल में खराबी के चलते सैकड़ों छात्र दिनभर इधर-उधर भटकते रहे।
सबसे ज्यादा परेशानी उन विद्यार्थियों को हुई, जिनके बैंक खातों से दो से तीन बार परीक्षा शुल्क कट गया, लेकिन पोर्टल पर भुगतान अपडेट नहीं हुआ। ऐसे में छात्रों के सामने दोबारा फीस जमा करने की मजबूरी खड़ी हो गई। छात्रों की समस्याओं को देखते हुए पूर्व महामंत्री अंकित अधाना समर्थ पोर्टल कार्यालय पहुंचे और विद्यार्थियों की शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। अंकित अधाना ने बताया कि एक छात्र के खाते से दो बार 5100-5100 रुपये कट चुके हैं, इसके बावजूद पोर्टल पर तीसरी बार फीस जमा करने का विकल्प आ रहा है। छात्र के पिता अस्पताल में भर्ती हैं। ऐसे में वह तीसरी बार 5100 रुपये कहां से लाएगा।
उन्होंने कहा कि आखिरी दिन इस तरह के सैकड़ों मामले सामने आए, जिनमें फीस कटने के बावजूद छात्रों के परीक्षा फॉर्म जमा नहीं हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हुए एक माह बीत चुका है, लेकिन अभी तक बैक परीक्षा के फॉर्म भरने शुरू नहीं हुए हैं। इससे बैक पेपर देने वाले विद्यार्थियों का भविष्य अधर में लटका हुआ है।
विज्ञापन

पूर्व महामंत्री अंकित अधाना ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की कि जिन छात्रों के खातों से दो या तीन बार फीस कट चुकी है, उनकी अतिरिक्त धनराशि 24 घंटे के भीतर वापस कराई जाए। साथ ही पोर्टल पर फीस का भुगतान अपडेट कराते हुए उनके परीक्षा फॉर्म जमा कराए जाएं। तकनीकी समस्याओं को देखते हुए परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाई जाए और बैक परीक्षा के फॉर्म भरने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाए। इस दौरान परीक्षा नियंत्रक से मिलने वालों में जतिन लिसाड़ी, हरीश गुर्जर और एएन मलिक समेत कई छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें