राष्ट्रीय किसान मजदूर सगठन के कार्यकर्ता एसडीएम आफिस के सामने नारेबाजी करते हुए। (मवाना)
मवाना। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने अपनी विभिन्न मांगों पर तहसील परिसर में सांकेतिक धरना दिया। बाद में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि किसानों को गन्ना भुगतान, पर्ची और प्रशासनिक मामलों में परेशानी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि गन्ना समितियों के सचिवों और संबंधित अधिकारियों की कार्यप्रणाली ठीक नहीं है। इससे किसानों को अनिश्चितता व आर्थिक संकट झेलना पड़ रहा है। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो संगठन बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा। उन्होंने सीएम से मिलवाने की भी मांग की। इस पर एसडीएम संतोष कुमार सिंह ने पांच नाम देने के लिए कहा। मंडल अध्यक्ष चौ. रामवीर सिंह, भूपेंद्र सिंह, कुंवरपाल सिंह, अमित कुमार, दुर्गपाल सिंह, शौकीन, नीटू भाटी, सुंदर सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।