सरधना। सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट्स एंड गाइड्स शिविर के समापन पर म
सरधना। सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में तीन दिवसीय स्काउट्स एंड गाइड्स शिविर का समापन हुआ। विद्यार्थियों ने इसमें उत्साह से भाग लिया। उन्हें अनुशासन, आत्मनिर्भरता, नेतृत्व, सहयोग और सामाजिक सेवा का महत्व समझाया गया। शिविर में गांठ बांधने की कला, प्राथमिक चिकित्सा, आपदा प्रबंधन और टेंट निर्माण का प्रशिक्षण मिला। विभिन्न गतिविधियों से टीम भावना और जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रेरित किया गया। समापन समारोह में विद्यालय के निदेशक ठाकुर प्रीतीश कुमार सिंह, प्रबंधक शाल्विक जैन, शिवानी जैन और प्रधानाचार्य डॉ. रोहित मेहरा ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्काउट्स एंड गाइड्स जैसी गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।