फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस चराने गया किसान गंगा में डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
भैंस चराने गया किसान गंगा में डूबा
विज्ञापन

हस्तिनापुर। क्षेत्र के भीकुंड पुल के पास भैंस चरा रहा किसान पैर फिसलने से गंगा में डूब गया। खेतों में का कर रहे अन्य किसानों ने पुलिस व परिजनों को जानकारी दी। देरशाम तक भी उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार को मनोहरपुर गावं निवासी 45 वर्षीय रणजीत पुत्र रामलाल भीकुंड स्थित निर्माणाधीन गंगा पुल के समीप खेतों के पास भैंसों को चरा रहा था। उसकी भैंस गंगा में घुस गई। जिसे बाहर निकालने के लिए वह गंगा के समीप पहुंचा तभी पैर फिसल गया और गहरे पानी में डूबने लगा। आसपास के लोगों ने यह नजारा देखा और मौके पर पहुंचे। तब तक रणजीत डूब चुका था। उन्होंने जानकारी पुलिस व परिजनों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने गंगा में रणजीत की तलाश की। शाम तक भी उसका पता नहीं चल सका। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पशुओं को बाहर निकालने के लिए रणजीत गंगा में गया होगा। उसका संतुलन बिगड़ने से वह गहरे पानी में डूब गया। गोताखोरों से उसकी तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें