10सी - ट्करक की चपेट में आकर साइकिल सवार किशोर सुहेब की मौत के बाद मृतक के परिजन विलाप करते हुए। पीली
- फोटो : MAWANA
हादसों में किशोर और किसान की मौत
मवाना/जानीखुर्द। मिल रोड पर बुधवार को साइकिल सवार किशोर की ट्रक के नीचे आने से मौत हो गई। मौके पर जमा हुई भीड़ आरोपी चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेेकर चालक को हिरासत में ले लिया। वहीं जानीखुर्द क्षेत्र में गंगनहर पटरी पर अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत हो गई।
भैंसा रोड निवासी सुहेब (15) पुत्र अबरार परीक्षितगढ़ बस स्टैंड पर साइकिल की दुकान पर रिपयरिंग का काम सीख रहा था। बुधवार सुबह 8 बजे वह साइकिल से दुकान पर जा रहा था। मिल रोड पर अमरपाल की कोठी के पास पहुंचा तो उसकी साइकिल का पहिया स्लिप हो गया। इससे सुहेब बराबर से निकल रहे ट्रक के पिछले पहिये के नीचे आ गया। इससे किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही मौके पर काफी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक व उसके चालक को हिरासत में ले लिया। वहीं सुहेब के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुहेब के पिता अबरार ने ट्रक चालक पर लापरवाही से ट्रक चलाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। परिजनों ने बताया कि सुहेब दो भाई व तीन बहनों में सबसे बड़ा था। मृतक का पिता रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करता है।
किसान को वाहन ने मारी टक्कर
जानीखुर्द। जानीखुर्द निवासी प्रेमपाल उपाध्याय पुत्र गोपीचंद्र मंगलवार को कांवड़ मार्ग स्थित अपने खेत से लौट रहा था। कांवड़ मार्ग पर गांव टीकरी के सामने अज्ञात वाहन ने प्रेमपाल को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में प्रेमपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल प्रेमपाल को ग्रामीणों ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने प्रेमपाल को मृत घोषित कर दिया। जानी थाना प्रभारी ब्रिजेश शर्मा के अनुसार अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
10डी - ट्रक जिसकी चपेट में आकर साइकिल सवार किशोर सुहेब की मौत हुई। (मवाना)- फोटो : MAWANA