फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का शव लेकर थाने पहुंचे परिजन, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक का शव लेकर थाने पहुंचे परिजन, हंगामा
विज्ञापन

खरखौदा। कैली गांव में संपत्ति के बंटवारे के विवाद में मंगलवार को युवक को मारपीटकर घायल कर दिया था। युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। बुधवार को परिजन शव लेकर थाने पहुंचे और पुलिस पर उचित कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सीओ ने पीड़ितों की उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया तो परिजन शांत हो गए।
कैली निवासी जितेंद्र उर्फ कल्लन(34) पत्नी और बच्चों को लेकर परिवार के जगबीर और कलवा पक्ष से अलग रह रहा था। मकान के बंटवारे के समय जितेंद्र को दूसरे पक्ष के जगबीर और कलवा पक्ष को 1800 रुपये देने थे। जितेंद्र ने उसी समय 1500 रुपये दे दिए थे। बुधवार को जगबीर ने बचे हुए 300 रुपये मांगे तो जितेंद्र ने बंटवारे से रह गई चारपाई मांग ली। इस पर जगबीर पक्ष ने जितेंद्र के साथ मारपीट कर दी। घायल ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी थी। परिजनों ने घायल जितेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने दूसरे पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया था। बुधवार को पुलिस ने प्रदीप पुत्र जगबीर, कलवा पुत्र रघुबीर, सौरभ पुत्र कलवा के खिलाफ गैर इरादतन रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं पोस्टमार्टम के बाद पीड़ित पक्ष जितेंद्र का शव लेकर थाने पहुंचे और पुलिस पर उचित कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। उन्होंने सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। इसके बाद पुलिस ने कलवा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सीओ किठौर ब्रिजेश कुमार भी थाने पहुंच गए। उन्होंने परिजनों से बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसके अलावा भी पीड़ित पक्ष जो नाम बताएंगे उनको मुकदमे में जोड़ दिया जाएगा। इसके बाद परिजन संतुष्ट होकर शव लेकर चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें