फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गैंगस्टर को पकड़ने गई पुलिस, आरोपी के परिजनों ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने गैंगस्टर समेत तीन आरोपियों को पकड़ा, परिजनों पर कार्रवाई की तैयारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा। रोहटा पर रोड पर शनिवार रात गैंगस्टर के आरोपी जवाहर नगर निवासी मोहित गोस्वामी को पकड़ने गई पुलिस टीम से आरोपी के परिजनों ने अभद्रता की। परिजनों ने आरोपी के साथ खुद को कमरे में बंद कर लिया। परिजनों ने आरोपी को भगाने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए गेट पर डंडा मारा व पैर से तोड़ने की कोशिश की। आरोपी ने मोबाइल से पुलिस का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कुछ ही देर में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने मशक्कत के बाद आरोपी के अलावा उसके दो साथी जवाहर नगर निवासी चोटिया व अजय उर्फ कालिया को भी पकड़ लिया।

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि जवाहर नगर निवासी मोहित गोस्वामी अपने साथी चोटिया व अजय उर्फ कालिया के साथ 2025 में गांजा तस्करी में पकड़ा गया था। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया था। आरोपी जमानत पर चल रहे थे। शनिवार को पुलिस आरोपी मोहित को पकड़ने के लिए उसके घर पर गई थी। पुलिस को देखकर आरोपी व उसके परिजन मकान की पहली मंजिल की ओर भागे। यहां उन्होंने खुद को कमरे में बंद कर लिया। पुलिस ने आरोपी से गेट खोलने के लिए कहा। मगर आरोपी व उसके परिजनों ने गेट नहीं खोला। पुलिस ने गेट खोलने के लिए पैर व डंडा मारा। मगर आरोपी ने गेट नहीं खोला। आरोपी ने पुलिस का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया। पुलिस आरोपी के परिजनों के खिलाफ भी सरकारी काम में बाधा डालने के नाम पर प्राथमिकी दर्ज की तैयारी कर रही है। एसपी सिटी का कहना है कि पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एसएसपी ने दिया इनाम, आरोपी की संपत्ति की होगी जांच
एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस आरोपी की संपत्ति की जांच शुरू करेगी। पुलिस आरोपी के गैंग में जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जवाहर नगर में नशे की तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। साथ ही आरोपियों के परिजन के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद एसएसपी अविनाश पांडे ने पुलिस को 10 हजार रुपये का इनाम दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें