मेरठ में बीबी को दुल्हन बनाकर दूल्हे का घर लूटने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। गिरोह के तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार एक दंपति ही गैंग चला रहा था। इस गिरोह का टारगेट सिर्फ ज्यादा उम्र के अविवाहित या वे तलाकशुदा होते थे, जिनकी शादी में दिक्कत आती थी। इसका खुलासा पुलिस ने शनिवार को किया।
पत्नी को बताता था बहन
युवक अविवाहित या तलाकशुदा व्यक्तियों की तलाश करता था। उनसे मेलजोल बढ़ाकर अपनी पत्नी को अपनी ही बहन बताकर मिलवाता था। शादी की खर्च के लिए पचास हजार से एक लाख रुपये तक ले लेता था। शादी के बाद इस युवक की पत्नी मौका पाकर दूल्हे के घर से कीमती सामान समेटकर फरार हो जाती थी। यह गिरोह पांच लोगों से ऐसी वारदात कर चुका है।