फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीसीएसयू में 28 नवंबर की परीक्षाएं अब नौ दिसंबर को होंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वविद्यालय ने विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं की तिथि में किया गया बदलाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में 28 नवंबर को प्रस्तावित विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं की तिथि में बदलाव किया गया है। अब ये परीक्षाएं नौ दिसंबर को पूर्व निर्धारित समय और पाली में आयोजित की जाएंगी। इस संबंध में विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने 25 नवंबर को विज्ञप्ति जारी कर दी है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार परीक्षा कार्यक्रम 19 नवंबर के तहत जारी किया गया था। इसमें केवल 28 नवंबर को होने वाली सभी परीक्षाओं की तिथि परिवर्तित की गई है। इन परीक्षाओं का आयोजन अब नौ दिसंबर को होगा। परीक्षा का समय और पाली पहले की तरह ही रहेंगे। अन्य सभी परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही संपन्न होंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने स्तर से भी छात्र-छात्राओं को परीक्षा तिथि में हुए बदलाव की जानकारी दें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें