नगर पालिका ईओ विदाई समारोह में परिवार के सदस्यों के साथ। (मवाना)
मवाना। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजीव जैन के सेवानिवृत होने पर विदाई समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। डाॅ. भीम राव आंबेडकर सामुदायिक केंद्र में आयोजित विदाई समारोह में चेयरमैन अखिल कौशिक ने ईओ राजीव जैन को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। चेयरमैन ने कहा कि राजीव जैन की नगर में स्वच्छता अभियान, महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इनके अधिशासी अधिकारी के रूप में कार्यकाल में स्थानीय विकास और प्रशासनिक सुधारों पर केंद्रित रहे।इस मौके पर सभासद अवजित चौहान, अमीर आजम, राजेंद्र चौहान, रियाजउद्दीन, आशीष मेवाती, विनीत चौधरी, उमेश चौहान, बबलू, गुलफाम, मधुर कौशिक, मुकेश रानी, लाखन चौहान, मूलचंद आदि उपस्थित रहे।