फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्टूडेंट जॉब पोर्टल का शुभारंभ

Sat, 31 Jan 2026 06:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। कृष्णा इंस्टीट्यूट में छात्रों को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से स्टूडेंट जॉब पोर्टल का शुभारंभ किया गया। पोर्टल का शुभारंभ कैप्टन विकास चौधरी ने किया। कार्यक्रम में रक्षा तैयारी क्षेत्र के जाने-माने विशेषज्ञ सत्यदेव सेंगर, कृष्णा इंस्टिट्यूट के चेयरमैन विजय राज तथा ग्रुप एडवाइजर डॉ. देवेंद्र अरोड़ा सहित संस्थान के सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। स्टूडेंट जॉब पोर्टल के माध्यम से कृष्णा इंस्टिट्यूट के साथ-साथ अन्य कॉलेजों के छात्र भी रोजगार के लिए आवेदन कर सकेंगे। जानकारी के अनुसार हर सप्ताह एक नई कंपनी छात्रों को नौकरी के अवसर प्रदान करने के लिए संस्थान से जुड़ेगी। इसके अलावा, जिन छात्रों का चयन नहीं होगा, उनके लिए विशेष क्रैश कोर्स की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। जिसमें एक्सेल, पावरपॉइंट, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट एवं इंटरव्यू की तैयारी कराई जाएगी। इंस्टिट्यूट का उद्देश्य छात्रों को आत्मनिर्भर बनाते हुए उन्हें रोजगार योग्य बनाना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें