फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 होनहार छात्रों की जिम्मेदारी उठाएगी हमसफर

विज्ञापन
विज्ञापन
11 होनहार छात्रों की जिम्मेदारी उठाएगी ‘हमसफर’
विज्ञापन

मेरठ। राजकीय इंटर कॉलेज के 1979 बैच के पास आउट छात्रों की संस्था ‘हमसफर’ ने रविवार को विद्यालय में शिक्षक दिवस का आयोजन किया। स्कूल के 11 होनहार छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए तैयार करने की जिम्मेदारी संस्था ने ली है।
विज्ञापन

जिन छात्रों की जिम्मेदारी ली है, उनमें नावेद, सिद्धार्थ, आशीष कुमार, शाकिर, खुशनसीब, हर्ष कुमार, मो. रिहान, यूसुफ, मोहित कुमार, यक्ष और विश्वजीत हैं। साथ ही परिसर में 11 पौधे लगाए गए। इन छात्रों को एक-एक पेड़ की जिम्मेदारी दी गई है। इस मौके पर विद्यालय के पांच अध्यापकों राजेंद्र कुमार, रविंद्र पाल यादव, संगीता शर्मा, कृष्ण पाल सिंह और अखिलेश मिश्रा को सम्मानित किया गया। इस दौरान मेडिकल कैंप का ही आयोजन किया गया। डॉ. विनय अग्रवाल, डॉ. पीयूष गुप्ता, डॉ. अनिल मेहता, डॉ. कपिल सेठ, डॉ. केसी जोशी, डॉ. सुभाष आदि ने शिक्षकों और विद्यार्थियों की जांच की, दवाइयां दीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रधानाचार्य फतेह चंद और संचालन भाजपा नेता अजय गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें