फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन चुनाव का जिम्मा ऐल्डर कमेटी के हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। सरधना बार अध्यक्ष व निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव की बागडोर ऐल्डर कमेटी के हाथों में सौंप दी है। इस संबंध में अध्यक्ष जयवीर सिंह ने बृहस्पतिवार को ऐल्डर कमेटी को पत्र भी सौंप दिया। ताकि कमेटी शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव को संपन्न करा सके। 24 दिसंबर को सरधना बार के चुनाव में मतदान व परिणाम घोषित होना है। दो गुटों में होने वाला चुनाव इस बार विवादों में घिरता नजर आ रहा है। निर्वाचन अधिकारी ने 117 सदस्यों की अंतिम मतदाता सूची चस्पा कर दी। साथ ही विवादों से बचने के लिए चुनाव की बागडोर ऐल्डर कमेटी को सौंप दी। बार अध्यक्ष व निर्वाचन अधिकारी जयवीर सिंह ने गुरुवार को ऐल्डर कमेटी के अध्यक्ष सुखमाल चंद जैन को इस संबंध में पत्र सौंप दिया। ताकि चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो सके। इस संबंध में बार अध्यक्ष जयवीर सिंह का कहना है कि विवादों के चलते इस तरह का निर्णय लिया गया है। ताकि चुनाव में किसी तरह का विवाद उत्पन्न न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें