मेरठ सहित दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार शाम को करीब सात बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल 4.5 बताई जा रही है। वहीं भूकंप का केंद्र हरियाणा के गुरुग्राम में बताया गया।
बता दें कि भूकंप के झटके दिल्ली समेत नोएडा, फरीदाबाद और गाजियाबाद में भी महसूस किए गए। इससे लोगों में हड़कंप मच गया और कुछ लोग तुरंत अपने घरों से बाहर निकल आए।
उधर, मेरठ में भी भूकंप के झटके महसूस होने से लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। इस दौरान किसी ने अपने घर में पंखा तो किसी ने पानी की बोतल को हिलते हुए देखा है। इससे लोगों में हड़कंप मचा गया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/