फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत कांवड़िया जबरन घर में घुसा, पंखे से लटकर की आत्महत्या की कोशिश

Tue, 18 Jul 2017 05:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
नशे धुत कांवड़िया घर घुसा और की जान देने की कोशिश
विज्ञापन
नशे की हालत में कांवड़िये ने एक समुदाय विशेष के घर में घुसकर जान देने की कोशिश की। घर में मौजूद महिलाओं के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कांवड़िये को किसी तरह बाहर निकाला। पुलिस ने कांवड़िये को अस्पताल में भर्ती कराया।       
विज्ञापन


घटना सोमवार सुबह करीब दस बजे की है। एक कांवड़िया कस्बे के मोहल्ला झोझगान में दूसरे समुदाय के घर में घुस गया। महिलाओं ने उसे रोकने का प्रयास किया, मगर वह भागकर घर की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में घुस गया। कमरे की अंदर से कुंडी लगाकर एक कपड़े को पंखे में बांधकर आत्महत्या करने का प्रयास करने लगा। महिलाओं के शोर मचाने पर मोहल्ले के कुछ लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

यूपी पुलिस
पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बमुश्किल दरवाजा खुलवाकर कांवड़िये को बाहर निकाला गया। इस दौरान मौके पर आसपास के लोग जमा हो गए। पुलिस कांवड़िये को थाने ले गई, जहां पूछताछ में उसने अपना नाम करण पुत्र शुभम निवासी पहाड़गंज दिल्ली बताया। पुलिस ने उसके द्वारा बताए गए टेलीफोन नंबर पर उसके परिजनों से बात कर मामले से अवगत कराया। उसेनशे की हालत में पुरकाजी के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। बाद में दूसरे समुदाय के कुछ लोग थाने पहुंचे और कांवड़िये के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस पर इंस्पेक्टर ने उन्हें समझा-बुझाकर वापस भेज दिया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें