फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलवार से खुलेगा मेरठ खैरनगर का दवा बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार से खुलेगा मेरठ खैरनगर का दवा बाजार
विज्ञापन

मेरठ। खैरनगर का दवा बाजार रविवार को बंद रहा। इस दौरान पूरे बाजार को सैनिटाइज कराया गया। यहां देहली गेट पुलिस तैनात रही। वहीं, कोटला बाजार खुला और सोशल डिस्टेंसिंग का का पालन हुआ। थाना प्रभारी ने फोर्स के साथ खैरनगर, कोटला, घंटाघर, अहमदनगर, जली कोठी समेत कई क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

शनिवार को दवा व्यापारियों की नगर स्वास्थ्य अधिकारी से बात हुई थी। इसमें तय हुआ था कि खैरनगर बाजार को लगातार तीन दिन तक दिन में तीन बार सैनिटाइज किया जाएगा। इसके बाद मंगलवार को बाजार खोला जाएगा। दरअसल, कोरोना संक्रमित मरीज का खैरनगर से कनेक्शन होने के चलते शनिवार को दवा व्यापारियों ने दुकानें खोलने से मना कर दिया था। ड्रगिस्ट एंड केमिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री रजनीश कौशल और औषधि निरीक्षक पवन शाक्य के हस्तक्षेप से व्यापारियों ने कुछ शर्तों के साथ बाजार खोलने पर सहमति जताई। तीन दिन लगातार सैनिटाइजेशन के बाद मंगलवार को स्टेट बैंक और बुधवार को हौज वाली मस्जिद की तरफ का बाजार खुलेगा। जो अपने टर्न पर दुकान बंद नहीं रखेगा, उसका लाइसेंस लॉकडाउन तक सस्पेंड किया जाएगा। खैरनगर में पहले हौज खास के पास से एक मरीज मिला था। अब डेरी वाले का कनेक्शन खैरनगर से जुड़ा है। खैरनगर के व्यापारी चाहते हैं कि बाजार छह दिन खुले। हालांकि प्रशासन और औषधि विभाग ने इसे दो हिस्सों में बांटा हुआ है, जो तीन-तीन दिन के हिसाब से खुलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें