फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: टेंपो में टक्कर के विरोध पर चालक को पीटा, बस चालक पिता-पुत्र समेत कई पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। सिवाया गांव के पास टेंपो में टक्कर मारने के बाद चालक से मारपीट के मामले में पुलिस ने स्कूल बस चालक पिता-पुत्र और उनके साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोप है कि टक्कर का विरोध करने पर आरोपियों ने ग्रामीणों को बुलाकर टेंपो चालक को पीटकर घायल कर दिया था।
नगर पंचायत दौराला के मोहल्ला मनोहर की पट्टी निवासी जितेंद्र किराये के टेंपो से दौराला से मेरठ बेगमपुल तक सवारियों को लाने-ले जाने का काम करता है। दर्ज प्राथमिकी में उसने बताया कि 18 अक्तूबर को वह सवारियां लेकर बेगमपुल जा रहा था। सिवाया के पास पीछे से आई स्कूल बस ने टेंपो में टक्कर मार दी। इसके बाद बस डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में टेंपो सवार यात्री बाल-बाल बचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि बस 14 वर्षीय किशोर चला रहा था, जबकि चालक आगे की सीट पर बैठकर शराब पी रहा था। टेंपो में हुए नुकसान का विरोध करने पर बस चालक और उसके पिता ने सिवाया से अन्य लोगों को बुला लिया और उसके साथ मारपीट कर दी। भीड़ ने किसी तरह उसे बचाया। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात पिता-पुत्र और अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें