फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: टेंपो चला रहे चालक की तबीयत बिगड़ी, हृदय गति रुकने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नंगली ईसा गांव के पास सीने में दर्द होने पर सड़क किनारे खड़ा किया टेंपो
विज्ञापन

बेहोश होने पर एंबुलेंस से ले गए सीएचसी, चिकित्सक ने किया मृत घोषित
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। मेरठ से टेंपो लेकर मवाना आ रहे चालक सुरेश (35) को गांव नंगली ईसा गांव के पास अचानक तबीयत बिगड़ गई। बेहोशी की हालत में उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर परिजन अस्पताल पहुंचे और शव लेकर लौट गए।
थाना भावनपुर क्षेत्र के गांव अब्दुल्लापुर निवासी सुरेश (35) पुत्र अमीचंद टेंपाे चालक थे। वह बुधवार की सुबह करीब 8:00 बजे मेरठ से टेंपो में सवारी लेकर मवाना की ओर आ रहे थे। जैसे ही वह थाना इंचौली क्षेत्र के गांव नंगली ईसा के पास पहुंचे तो तो अचानक उनके सीने में दर्द होने लगा। सुरेश ने टेंपो को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। कुछ ही देर में वे बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। सवारियों और राहगीरों ने तुरंत थाना इंचौली पुलिस को सूचना दी। पुलिस की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सुरेश को मवाना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। चिकित्सक ने लोगों को बताया कि हृदय गति रुकने से चालक की मौत हुई है। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा का कहना है कि इस मामले में इंचौली थाने पर इस संबंध में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। सूचना पर थाना पुलिस ने एंबुलेंस मौके पर भिजवा दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें