ख्वाजमपुर माजरा में कुत्ते ने कई लोगों को जख्मी किया
रोहटा। गांव ख्वाजमपुर माजरा में शनिवार सुबह पागल कुत्ते ने जमकर आतंक मचाया। कुत्ते ने कई लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। पागल कुत्ते ने रास्ते में जा रहे कई लोगों को अपना निशाना बनाया। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई।
ख्वाजमपुर माजरा गांव में शनिवार सुबह पागल कुत्ते ने रास्ते से गुजर रहे कई राहगीरों को काटकर जख्मी कर दिया। पागल कुत्ते द्वारा कई छोटे बच्चों व लोगों को काट लिया। जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने कुत्ते के डर की वजह से घरों के दरवाजे तक बंद कर लिए। दोपहर बाद कुत्ता काटने का इंजेक्शन लगवाने के लिए कई लोग सीएचसी पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि कुत्ते को मारने की कोशिश की गई, लेकिन वह हिंसक होने के कारण ग्रामीणों की तरफ सीधा हमलावर हुआ। ग्रामीण चाह कर भी उसे काबू नहीं कर सके। कुत्ते के हमले को लेकर अभी भी गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।