फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गन्ना सर्वे का जिला गन्ना अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

विज्ञापन
रोहटा। क्षेत्र के गांवों में जिला गन्ना अ​धिकरी ने गन्ना सर्वे का औचक निरीक्षण किया। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। जिला गन्ना अधिकारी बृजेश कुमार पटेल ने बृहस्पतिवार को गन्ना विभाग की टीम के साथ ब्लॉक क्षेत्र के रसूलपुर मढ़ी, पूठखास, रोहटा और सलाहपुर समेत कई गांवों में एचएससी मशीनों से चल रहे गन्ना सर्वे का औचक निरीक्षण किया।
जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि मलियाना गन्ना समिति क्षेत्र के 124 गांवों में आगामी पेराई सत्र के लिए खेतों में खड़े पौधा गन्ने का सर्वे एचएससी मशीनों के माध्यम से किया जा रहा है। पेड़ी गन्ने का सत्यापन कार्य भी चल रहा है। समिति स्तर पर 41 टीमों का गठन किया गया है। सर्वे कार्य एक मई से शुरू होकर 30 जून तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। टीमों की निगरानी के लिए नौ गन्ना पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। अब तक करीब 35 प्रतिशत गन्ना सर्वे का कार्य पूरा किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मलियाना गन्ना समिति के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक जगदीप गुप्ता ने किसानों को गन्ने में लगने वाले कीटों और उनके बचाव के उपायों की जानकारी दी।
अधिकारियों ने किसानों से कहा कि जो किसान समिति के नए सदस्य बनना चाहते हैं, वह सदस्यता शुल्क जमा कर सदस्य बन सकते हैं। इस मौके पर किनौनी चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक जयवीर सिंह, सहायक गन्ना महाप्रबंधक लोकेश राणा, आदेश तोमर, गन्ना पर्यवेक्षक अनिल कटारिया, अरुण कुमार, पंकज, संजय रोहिला, सुरेंद्र तोमर, आशीष त्यागी और निर्विकार सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें