फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जिलाधिकारी ने जनशिकायतों के निस्तारण पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। विकास भवन सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में अनुपस्थित विभागीय नोडल अधिकारियों के प्रति कड़ा रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी ने उनका एक दिन का वेतन रोकने और स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी उन विभागों से स्पष्टीकरण मांगा है जिनकी शिकायतों पर प्राप्त फीडबैक में 100 प्रतिशत असंतुष्टि पाई गई है। वहीं 50 प्रतिशत तक असंतोषजनक फीडबैक वाले विभागों को चेतावनी जारी की गई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनशिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए क्योंकि आईजीआरएस सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। जिलाधिकारी ने कहा कि फीडबैक के आधार पर अधिकारियों की कार्यप्रणाली का मूल्यांकन किया जाएगा। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कटारिया, नगर मजिस्ट्रेट नवीन कुमार श्रीवास्तव, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण अधिकारी सुनील कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी श्वेतांक सिंह और जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें