एसएसपी ने दिए स्टंटबाजी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी मेरठ। पुलिस ने ईद पर सुरक्षा के लिए जिले
को दो जोन और आठ सेक्टर में बांटा दिया है। सभी जगह पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने माहौल खराब करने वालों और स्टंटबाजी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। ड्रोन से भी जिले भर में निगरानी की जाएगी। एसएसपी ने बताया कि सुरक्षा के लिए 66 सब इंस्पेक्टर, तीन एडिशनल एसपी, चार डिप्टी एसपी, 22 इंस्पेक्टर हेड कांस्टेबल 148, दो कंपनी आरएएफ, एक कंपनी पीएसी ईदगाह के आसपास लगाई गई है। शहर के कई प्वाइंटस पर पुलिस का चेकिंग अभियान रहेगा।
विज्ञापन
शहर की 21 मस्जिदों में दो बार होगी ईद की नमाज
ईदगाह में करीब 55 हजार लोग ही एक बार में ईद की नमाज अदा कर सकते हैं। ऐसे में प्रशासन ने इस बार ऐसी व्यवस्था की है कि शहर की मस्जिदों में दो बार ईद की नमाज अदा की जाएगी। एसपी सिटी ने बताया कि अकीदकमंदों की सहूलियत के लिए दो शिफ्टों में नमाज अदा कराई जाएगी। एक नमाज के बाद दूसरी नमाज आधा से एक घंटे का अंतराल रहेेगा। कोतवाली क्षेत्र की प्यारे वाली मस्जिद इस्लाम नगर, नूर इस्लमा मदरसा मस्जिद खत्ता रोड, बड़ी मस्जिद शाहपीर गेट, जामनु वाली मस्जिद सोहराब गेट, कुरैशियान मस्जिद लिसाड़ी गेट चौपला, छोटी मस्जिद सराय बहलीम, ढलाव वाली मस्जिद सराय जीना, मस्जिद अलेहदीश स्वामीपाड़ा, देहली गेट क्षेत्र की फैज-ए-आम कालेज, रायवाली मस्जिद मोहल्ला चौक मकसूद, लिसाड़ी गेट क्षेत्र की फातिमा मस्जिद गली नंबर 13 अहमद नगर, बिलाल मस्जिद खुशहाल नगर, मिन्नी वाली मस्जिद बुुनकर नगर, कोकिला मस्जिद हापुड़ रोड़, लोहिया नगर थाना क्षेत्र में अरबिया मदरसा हुमांयू नगर, अकसा मस्जिद नूर इस्लाम नगर, जन्नत उल फिरदौस जाकिर कालोनी, मदीना मस्जिद जाकिर कालोनी, जुबैदा मस्जिद, अलीपुर जिजमाना, चांद मस्जिद में दो बार ईद की नमाज अदा होगी। पहली शिफ्ट और दूसरी शिफ्ट में नमाज अदा की जाएगी ताकि अकीदतमंदों को सहूलियत होगी।
आवारा और पालतू जानवरों को बांधने के आदेश आवारा पशु और पालतू जानवर ईद की नमाज के दौरान सड़क पर न आएं, इसको लेकर भी पुलिस प्रशासन ने जानवरों के मालिकों को उन्हें बांधकर रखने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा नगर निगम की टीम को लगाया गया है।