मुजफ्फरनगर जिले के भौराकलां की पुलिस ने शिकारपुर में छापा मारकर तमंचे बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर मौके से भारी मात्रा में अधबने तमंचे, बंदूक और तमंचा बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। आरोपी तीन हजार रुपये में तमंचा बनाकर बेचता था। वह काफी समय से तमंचे बना रहा था।
भौराकलां पुलिस ने एक सूचना के आधार पर गांव शिकारपुर के शमसुदीन पुत्र वलेदीन के मकान पर छापा मारा। पुलिस को सूचना मिली थी कि शमसुदीन अवैध तमंचे को बनाने की फैक्ट्री चला रहा है। पुलिस को छापे में मौके से अवैध तमंचे बनाने की फैक्ट्री चलती मिली। पुलिस ने आरोपी शमसुदीन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तीन तमंचे तैयार, अधबने तमंचे, छह अधबनी बंदूकें, नाल, ड्रिल मशीन, इत्यादि उपकरण बरामद किए। थानाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया पकड़ा गया आरोपी शमसुदीन तमंचा फैक्ट्री चलाने के आरोप में पहले भी जेल जा चुका है। वह एक तमंचा तीन हजार में बेच रहा था। नगर पंचायत चुनाव की आड़ में तमंचों और बंदूकों की मांग बढ़ गई। आरोपी ने खरीददारों के नाम भी बताए हैं, जिनको पकड़कर तमंचे बरामद किए जाएंगे। पुलिस ने आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/