फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमेटी के जमा 30 लाख रुपये लेकर भागे संचालक

विज्ञापन
विज्ञापन
- कमेटी के रुपये जमा करने में जमानती बने व्यक्ति के घर पर लाेगों ने डेरा डाला
विज्ञापन

माछरा। गांव राधना में कमेटी चला रहे तीन संचालक लोगों का जमा किए हुए करीब 30 लाख रुपये लेकर भाग गए। इससे लोगों में हाहाकार मचा है। लोगों ने कमेटी के लिए जमानती बने व्यक्ति के घर पर डेरा डाल लिया है। इससे जमानती परेशान है। जमानती ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जमानती ने अब सीओ किठौर से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
गांव राधना निवासी जमील ने सीओ किठौर ऑफिस में दी शिकायत में बताया कि गांव में 20 लोगों ने तीन-तीन हजार रुपये प्रतिमाह की कमेटी डाली थी। कमेटी के संचालन में तीन लोग मुख्य थे। वह उनके साथ में लोगों के पैसे का जमानती बना हुआ था। सालों से कमेटी चल रही थी। इस बीच अचानक कमेटी में जमा किए हुए लोगों के करीब 30 लाख रुपये लेकर गांव के तीनों कमेटी संचालक भाग गए। इसके बाद अब लोगों ने उसके घर डेरा डाल दिया है। लोग बार-बार उससे अपना जमा किया हुआ पैसा मांग रहे हैं, जबकि उसके पास उनका पैसा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि उसने थाने में शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उल्टा उसे ही डांट डपट कर थाने से भगा दिया। पीड़ित ने सीओ से आरोपियों को शीघ्र पकड़कर कार्रवाई करने की मांग की है। सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह ने पीड़ित को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें