फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ओवरटेक कर श्रद्धालुओं को रोडवेज बस ने कुचला था

विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक हरिओम के भाई नीरज ने दौराला थाने में दी तहरीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला (मेरठ)। दिल्ली-दून हाईवे पर दादरी गांव के पास रोडवेज बस द्वारा कुचले जाने से दो श्रद्धालुओं की मौत के मामले में मृतक हरिओम के भाई नीरज ने सोमवार को थाने तहरीर दी है।
नीरज ने तहरीर में बताया कि रविवार को खतौली निवासी भाई हरिओम, भाभी सरिता, पड़ोसन सरला पैदल नंगली तीर्थ जा रहे थे। दादरी गांव के पास पहुंचते ही रोडवेज बस ने एक बस को ओवरटेक करते हुए साइड में चल रहे तीनों लोगों को कुचल दिया था। इस हादसे में हरिओम और सरला की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि सरिता का मोदीपुरम स्थित निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीरज ने बताया कि भाई हरिओम चार साल से पूर्णिमा के दिन नंगली तीर्थ दर्शन के लिए जा रहे थे। पड़ोसन सरला से उनके परिवार के अच्छे संबंध थे। वह भी उनके साथ नंगली तीर्थ जाती थी। नीरज ने रोडवेज चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि रोडवेज बस का नंबर मिल गया है। पुलिस बस चालक के बारे में जानकारी हासिल करने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें