मोदीपुरम- पंचमुखी हनुमान मंदिर के शिलान्यास पर मौजूद पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल।
मोदीपुरम। पल्लवपुरम के कृष्णा नगर में रविवार को पंचमुखी हनुमान मंदिर का शिलान्यास किया गया। हवन पूजन में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य यजमान कैंट के पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल रहे। सत्यप्रकाश अग्रवाल ने नारियल तोड़कर शुभारंभ किया और हवन में श्रद्धालुओं के साथ आहुति देकर सभी के लिए मनोकामना मांगी। इस दाैरान दिनेश शर्मा, देशपाल, संजय गुप्ता, सुंदर लोधी, नरेश सैनी, भीमसेन आदि मौजूद रहे। संवाद