फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से मृत युवक की फिर चलने लगी सांसें, अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने किया मृत घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट से मृत युवक की फिर चलने लगी सांसें, अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने किया मृत घोषित
विज्ञापन

जानीखुर्द। गांव टीकरी में रविवार को एक युवक को बिजली का करंट लगने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घर पहुंचे तो युवक की सांसें चलने लगी। परिजन उसे दोबारा डाक्टर के पास लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
गांव टीकरी निवासी प्रिंस भारद्वाज पुत्र बाल किशन मेरठ में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। दो साल पहले प्रिंस का विवाह हुआ था। उसकी 10 माह की एक पुत्री है। रविवार सुबह 10 बजे प्रिंस घर में खराब टुल्लू पंप को पेचकस से खोलने का प्रयास कर रहा था। करंट लगने से वह बेहोश हो गया। परिजन उसे मेरठ स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर आ गए। कुछ देर बाद ही प्रिंस की सांसें शुरू हो गई। विलाप कर रहे परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजन उसे दोबारा मेरठ के प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

जानी के डॉ. विरेंद्र मिश्रा के अनुसार, राइगर मोटिस की वजह से कभी-कभी मृत व्यक्ति का शरीर कुछ देर के लिए हलचल करने लगता है। इससे मनुष्य के जिंदा होने का आभास होता है।
विज्ञापन

करंट लगने से कर्मचारी झुलसा
परीक्षितगढ़। नगर के हनुमान चौक पर ट्रांसफार्मर के ओवरलोड को जांच रहा विद्युत कर्मचारी करंट लगने से झुलस गया। उसे नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव रुकनपुर मोरना निवासी बिट्टू विद्युत विभाग में ठेके पर काम करता है। रविवार को बिट्टू बिजली घर से शटडाउन लेकर नगर के हनुमान चौक पर ट्रांसफार्मर के ओवरलोड की जांच कर रहा था। ट्रांसफार्मर से करंट लगने से वह झुलस गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसडीओ संजीव का कहना है कि उनके संज्ञान में कर्मचारी के झुलसने का मामला नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें