फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बेटियों ने सीखा साड़ियों और दुपट्टों पर पीको करना

विज्ञापन
वर्कशॉप के पहले दिन बालिकाओं को मशीन द्वारा साड़ियों और दुपट्टों पर पीको कराना सीखने वाली छात्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। सद्भावना जागृति फाउंडेशन के निशुल्क ट्रेनिंग सेंटर पर बुधवार को उषा इलेक्ट्रिक फैशन मेकर मशीन ट्रेनिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें 45 बालिकाओं ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया।
विज्ञापन

कंपनी से आए ट्रेनर वंश पटेल, नवदीप सिंह और मानवेंद्र प्रताप ने बालिकाओं को सिलाई-कढ़ाई की बारीकियां सिखाई। वर्कशॉप के पहले दिन बालिकाओं को मशीन द्वारा साड़ियों और दुपट्टों पर पीको करना सिखाया गया। कार्यशाला 20 और 21 अगस्त को भी सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक जारी रहेगी, जिसमें डेढ़ लाख रुपये की ऑटोमेटिक मशीन से कढ़ाई और तीसरे दिन बटन, काज, पैच व विभिन्न आकृतियां बनाना सिखाया जाएगा। प्रशिक्षण में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज परीक्षितगढ़ में फैशन डिजाइनिंग की 20 बालिकाओं ने भी हिस्सा लिया। फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. भावना शर्मा ने प्रवक्ता नीतू प्रेमी का आभार जताया और कहा कि यह प्रशिक्षण बेटियों को स्वावलंबी बनाने और रोजगार से जोड़ने में मददगार साबित होगा। अश्वनी शर्मा ने ट्रेनर्स का धन्यवाद किया। इस दौरान शिक्षा, शहनाज, ईशा, माही, करिश्मा, आसिफा, खुशबू, सिमरन, सुनीता, शिवानी, उपासना, अंजली, वंशिका और आरुषि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें