मेरठ----दौराला में सिविल जज बनने पर अनु अहलावत का सम्मान करते हुए सपा नेता अतुल प्रधान व अन्य
- फोटो : LAWARD
बेटियां बढ़ा रहीं मेरठ का मान : अतुल प्रधान
दौराला। हाल ही पीसीएस- जे पास कर सिविल जज बनीं किसान की बेटी को सपा नेता ने बुके देकर सम्मानित किया। दौराला निवासी किसान योगेंद्र सिंह की बेटी अनू अहलावत सिविल जज बनी हैं। सोमवार को सपा नेता अतुल प्रधान किसान योगेंद्र सिंह के आवास पर पहुंचे। वहां अनू को बुके व पटका भेंटकर कर सम्मानित किया। अतुल प्रधान ने कहा कि मेरठ की बेटियां मान बढ़ा रही है। अब बेटियां किसी से पीछे नहीं है। गांव में से निकलकर जज बनना बड़ी बात है। इस दौरान भोलू अहलावत चेयरमैन, सभासद आमिर अंसारी, नितिन कटारिया, नीटू चौधरी व शैकिंद्र आदि मौजूद रहे।