फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-गन्ना एप पर होगा किसानों का डाटा

विज्ञापन
6ए - गन्ना समिति में निरीक्षण करते डीसीओ। (मवाना) - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
ई-गन्ना एप पर होगा किसानों का डाटा
विज्ञापन

मवाना। गन्ना समिति का निरीक्षण करने पहुंचे जिला गन्ना अधिकारी दुष्यंत कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार गन्ना किसानों को सहुलियत देने के लिए ई-गन्ना एप व केनयूपी डॉट इन पर किसानों का डाटा उपलब्ध करा रही है। इससे किसानों को काफी लाभ होगा।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी ने समिति विशेष सचिव प्रदीप शर्मा और मवाना चीनी मिल उपप्रबंधक बिजेंद्र सिंह के साथ गन्ना समिति में बनाए गए कंप्यूटर रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान डीसीओ दुष्यंत कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार ने गन्ना किसानों के लिए ई-गन्ना एप और केनयूपी डॉट इन वेबसाइट लांच की है। इस पर किसान मोबाइल के जरिए अपना डाटा चेक कर सकता है। साथ ही बांड, पर्ची के अलावा भुगतान की जानकारी भी ले सकता है। फर्जीवाड़ा रोकने के लिए मवाना गन्ना समिति 53 हजार किसानों का गाटा संख्या के अनुसार सर्वे कर मिलान कर चुका है। वहीं प्राथमिक कैलेंडर का वेरिफिकेशन चल रहा है। किसान मेला के दौरान प्राथमिक कैलेंडर में आने वाली कमियों को दूर कराकर 30 सितंबर तक किसानों के कैलेंडर को फाइनल कर दिया जाएगा। डीसीओ ने बताया कि उक्त सुविधा को चार चरणों के तहत फसलों का सर्वे प्रदर्शन, सट्टा, प्राथमिक कैलेंडर एवं समिति स्तर पर किसान प्रदर्शन मेला पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें