सरधना। थाना सरधना की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी की घटना में 65 सौ रुपये बरामद कर आवेदक के खाते में वापस कराए। गांव कालंदी निवासी कालंदी के बैंक खाते से 10 हजार रुपये ट्रांसफर होने पर शिकायत की गई थी। टीम ने साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से मामले की जांच शुरू की। टीम ने विपक्षी के खातों की ट्रांजेक्शन डिटेल प्राप्त कर संबंधित बैंक के साथ समन्वय स्थापित किया और आवश्यक कार्रवाई कर आवेदक के खाते में धनराशि वापस कराई। साइबर टीम में महिला उपनिरीक्षक ज्योति, विपिन कुमार, काजोल चौहान शामिल रहीं।