सरूरपुर। गांव नारंगपुर में कंबल वितरण करते हुए आयोजक। आयोजक
सरूरपुर। गांव नारंगपुर में मंगलवार को कड़ाके की सर्दी के बीच जरूरतमंदों को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विकलांग, विधवा एवं बुजुर्गों को कंबल वितरित किए गए। कंबल वितरण के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कंबल वितरण कंपेशन टीम मेरठ के युवा मंडल अध्यक्ष उस्मान सत्यार्थी की ओर से कराया गया। इस सामाजिक पहल में विकास कुमार, विजय पंचाल, विपिन कुमार और सानू खान ने सहयोग किया। सभी ने मिलकर गांव के जरूरतमंद परिवारों की सूची तैयार कर लाभार्थियों तक कंबल पहुंचाए। मुख्य अतिथि जनता इंटर कॉलेज कल्याणपुर की प्रिंसिपल राजरानी, परियोजना अधिकारी शेरखान और सोनू त्यागी रहे। अतिथियों ने लाभार्थियों को कंबल वितरित किए।