फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैवाहिक समारोह में शामिल हुए क्रिकेट सितारे, जमकर लगाए ठुमके

Mon, 19 Jun 2017 06:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
शादी समारोह में पहुंचे क्रिकेट सितारे
विज्ञापन
मेरठ में एनआरआई के यहां वैवाहिक समारोह में शामिल होने आए भारतीय क्रिकेट सितारे पार्थिव पटेल, आरपी सिंह और पीयूष चावला ने महफिल का पूरा लुत्फ उठाया। उन्होंने इंडियन आइडल फेल सिंगर राहुल वैद्य के गीतों पर जमकर ठुमके लगाए। 
विज्ञापन


थापर नगर निवासी एवं अमेरिकी बिजनेसमैन अनिल शर्मा के परिजनों ने गढ़ रोड स्थित होटल ब्रॉडवे इन में वैवाहिक समारोह आयोजित किया था। राहुल वैद्य के गीतों पर तीनों क्रिकेट सितारे देर रात तक थिरकते रहे। क्रिकेटरों के होटल में रुके होने की जानकारी मिलते ही तमाम मीडिया कर्मी होटल पहुंच गए। होटल स्टाफ ने बताया कि पीयूष चावला और आरपी सिंह तो सुबह छह बजे चेक आउट कर दिल्ली चले गए, लेकिन पार्थिव पटेल अभी तक यहीं पर रुके हैं। दोपहर एक बजे पार्थिव पटेल चेक आउट करके बाहर आए तो मीडिया ने उन्हें घेर लिया। लेकिन उन्होंने बात करने से मना कर दिया। इसके बाद वे दिल्ली चले गए। 
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें